Powered By Blogger

Monday 2 November 2015

Study tips

                                                Image result for study tips in hindi
पढ़ाई और परीक्षा के टिप्स :
  • अगर आपको Exam में अच्छे Marks लाने हैं तो आपको पढ़ाई के लिए एक Routine  बनना होगा और उसे Strictly Follow करना होगा.
  • और आपको ये Routine, Exam के समय नहीं बनाना चाहिए. बल्कि पहले हीं बना लेना चाहिए और उसे फॉलो करना चाहिए.
  • और अगर आप Class पहले या दूसरे स्थान पर आते हैं तो अपने Percentage बढ़ाने के लिए आपको गहन अध्ययन की जरुरत होगी.
  • आपको अच्छे Writers की किताबें पढ़नी चाहिए. जिसमें विश्वसनीय तथ्य दिए हुए हों.
  • आपको अपना एक अच्छा सा Notes तैयार करना चाहिए. ताकि Exam के समय आप महत्वपूर्ण तथ्यों को आसानी से एक नजर में देख सकें. पूरी किताब पलटने की जरुरत न पड़े.
  • आपने जो भी पढ़ा है उसे बार-बार लिख कर दोहराते रहें.
  • हर दिन पढ़ने के अलावा मनोरंजन के लिए भी पर्याप्त समय दें.
  • याद रखें जितनी भी देर पढ़ें एकाग्रता से पढ़ें. क्योंकि एकाग्रता के बिना ज्यादा सफलता नहीं पाई जा सकती है.
  • परीक्षा के नाम से न डरें. परीक्षा
  • पर्याप्त नींद लें. पर्याप्त नींद लिए बिना आप कोई भी काम अच्छे से नहीं कर सकते हैं. खास तौर पर पढ़ाई के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है.
  • Exam Hall में हमेशा समय से पहले पहुंचें. ताकि आप समय से परीक्षा लिखना शुरू कर सकें.
  • परीक्षा में पहले उन प्रश्नों को बनाएँ जिन्हें आप अच्छे से जानते हैं. Hard Questions को बाद में बनाएँ.
  • परीक्षा से पहले ऐसी Gossip न करें, जिससे आपको अनावश्यक रूप से तनाव हो जाए.
  • क्योंकि आप विधार्थी हैं इसलिए आपको विद्यार्थी की तरह हीं संयमित जीवन व्यतीत करना चाहिए. तभी आप एक सफल विधार्थी बन सकते हैं और जीवन में सफलता पा सकते हैं.
  • और याद रखें आज की तारीख में खुद को हर दिन Update करते रहना बहुत हीं ज्यादा जरूरी है.

                     क्या करें : परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान

शरीर की तरह आपके दिमाग को भी बेहतर काम करने के लिए व्यवस्थित रहना जरूरी है। इसके लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। इनसे न सिर्फ आपका दिमाग तेज गति से काम करने लगेगा, बल्कि परीक्षा के लिए किसी भी पाठ को याद रखना आसान हो जाएगा।

आप दिमागी कसरत करने के लिए अपने आपको तैयार करें। दिमागी कसरत शारीरिक कसरत से भिन्न होती है। हमारे देश में शतरंज ईजाद किया गया तो इसीलिए कि यह दिमाग की सबसे कठिन और जोरदार कसरत है। खैर शतरंज तो सभी नहीं खेलते हैं, लेकिन क्रासवर्ड पजल्स या कम्प्यूटर पर दिए गए गेम सालिटायर को तो लगभग सभी पसंद करते हैं। आप इनसे शुरुआत कर सकते हैं। आप यदि यह भी नहीं करना चाहते हैं तो आसान तरीका है साधारण स्तर के गुणा-भाग अथवा जोड़-घटाव करना।

हफ्ते में एक बार कोई कविता या जोक याद करने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग शेप में रहेगा और इसकी ताकत भी बढ़ेगी। हमेशा कुछ नया करने की सोच रखिए। नए-नए आइडियाज को सामने आने दें। इसके लिए एक बच्चे की तरह सोचना ही काफी है। बच्चे सकारात्मक ऊर्जा, विस्मित भाव और उत्सुकता से सोचते हैं। 

अपने आपको दिवास्वप्न देखने दीजिए। इससे मस्तिष्क तीक्ष्ण होगा और उसकी ताकत भी बढ़ेगी। अपने आपको केवल एक ही व्यक्ति न बनने दें। एक ही व्यक्ति में बहुत सारे व्यक्तित्व पैदा कीजिए। जितने अधिक हो सकें, उतने तरीकों से सोचिए।

                     Image result for study tips in hindi

परीक्षा का भय? 

कई विद्यर्थियों को परीक्षा के बारे में सोचकर ही बेचैनी महसूस होने लगती है। मन में कई विचार घूमने लगते हैं, -'क्या मैं सभी प्रश्नों का उत्तर दे पाउंगा?' 'थोड़ा और पढ़ लेता तो अच्छा होता'आदि। ये विचार लगभग हर विद्यार्थी को परेशान करते हैं। थोड़ा-बहुत दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए मददगार होता है। इससे शरीर में एड्रिनलिन हारमोन स्त्रावित होता है जो व्यक्ति को सचेत और फोकस्ड बनाए रखता है। 

हल्का तनाव या दबाव होना स्वाभाविक है लेकिन ज्यादा घबराहट परेशानी का सबब बन जाती है। यह व्यक्ति के चारों ओर एक नकारात्मक घेरा बना देती है और फिर वो एकाग्र होकर सोच-समझ नहीं पाता। इसका बुरा प्रभाव पड़ता है प्रदर्शन पर क्योंकि विद्यार्थी न तो प्रश्नों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाता है और न सटीक उत्तर ही दे पाता है। ऐसे कई उपाय हैं जिनसे परीक्षा का भय दूर किया जा सकता है ताकि विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। 

परीक्षा से पहले 

अपना कोर्स समय रहते पढ़ लें और उसका रिविज़न भी कम से कम एक दिन पहले ही पूरा कर लें। ऐन वक्त तक पढ़ते रहने से तनाव बढ़ता है। चित्त स्थिर रखने और मन शांत करने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, किसी को संगीत सुनने पर सुकून मिलता है तो किसी को व्यायाम करने से या फिर कुनकुने पानी से स्नान करना भी अच्छा तरीका हो सकता है। अपने लिए रिलेक्स करने का ऐसा ही कोई तरीका चुनें।

परीक्षा के दिन और उससे एक दिन पहले इस तरह के उपाय बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। जो कुछ भी आपने पढ़ा है उसे याद रखने में ये सहायक होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ताता है। एग्जाम सेंटर का रास्ता पता न होना भी घबराहट का कारण बन सकता है। इस बारे में पहले ही जानकारी जुटा लें और संभव हो तो एक बार खुद वहां जाकर देखें। इससे ऐन वक्त की हड़बड़ी से बच जाएंगे। परीक्षा के नियमों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा से पहले की रात नींद पूरी करें।
                   Image result for study tips in hindi  



'मुझे कुछ नहीं आता'। पढ़ाई नहीं की हो तो ये ख्याल परेशान कर सकता है लेकिन अच्छे से पढ़ने पर भी ऐसे विचार उत्पन्न होना घबराहट के संकेत हैं। तनाव के कारण विद्यार्थी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। कई तो प्रश्न भी ठीक से नहीं पढ़ पाते हैं। इससे बचने के लिए ये उपाय कर सकते हैं-                                         Image result for exam hall clipart

परीक्षा कक्ष में सही समय पर पहुंचें।

कक्ष में पहुंचकर लंबी-गहरी सांसें लें और छोड़ें। घबराहट में अक्सर लोग ठीक से सांस नहीं लेते हैं। गहरी सांस लेते हुए अपनी पीठ एकदम सीधी कर लें। 

आपके सामने रखी किसी स्थिर निर्जीव वस्तु (दीवार, तस्वीर, आदि) की ओर देखकर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।

मन में कोई सकारात्मक बात दोहराएं जैसे - मैं ये परीक्षा पास करने वाला हूं। 1-2 मिनिट तक यही दोहराते रहें और फिर सामान्य रुप से सांस लें। शांति अनुभव करेंगे। 

प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें। यदि परीक्षा के बीच बीच फिर से घबराहट होने लगे तो फिर से एकाग्रता के उपाय दोहराएं।

प्रश्नपत्र सॉल्व करने की रणनीति तय कर लें। कौनसे प्रश्न पहले सॉल्व करेंगे आदि और बिना समय बर्बाद किए उत्तर लिखना शुरु कर दें।

                    Image result for success

                                                                                           By-रोहित शुक्ल                                                                                        


No comments:

Post a Comment